पचपदरा: घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंच कर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री ने बुधवार को मानवता की मिसाल पेश की
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी निजी कार्य से बालोतरा से बाहर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क के किनारे एक घायल व्यक्ति मिला। पूछने पर पता चला कि व्यक्ति को बाइक चलाते समय चक्कर आ गया था जिसके कारण वह गिर पड़ा। इस पर मंत्री जी ने घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचा कर मानवता की मिसाल पेश की। मंत्री जी के इस कार्य की चर्चा पूरे बालोतरा में हो रही है।