चकरनगर: दिनदहाड़े लग्जरी कार से बकरी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार, पशुपालक की बकरियां भी बरामद
कस्बा चकरनगर में हनुमंतपुरा सड़क मार्ग पर सोमवार को दिनदहाड़े बकरी चोरी कर भाग रहे कार सवार चोरों की कार विद्युत कर्मियों की बाइक को टच करती हुयी अनियंत्रित होकर पलट गयी। ग्रामीणों और विद्युत कर्मियों की मदद से चकरनगर पुलिस ने तीनों चोरों कों पकड़ लिया। प्राथमिकी दर्ज कर जाँच पड़ताल शुरू कर दी है। घटना सोमवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है।