गोरखपुर: दुर्गा पूजा और प्रतिमा विसर्जन को लेकर विद्युत विभाग अलर्ट: सुरक्षा के लिए बिजली के खंभों पर की जा रही प्लास्टिक रैपिंग
दुर्गा पूजा और आगामी प्रतिमा विसर्जन उत्सव को शांतिपूर्ण,भव्य और दुर्घटनामुक्त संपन्न कराने के लिए विद्युत विभाग पूरी तरह मुस्तैद और सतर्क नजर आ रहा है।त्योहारों के दौरान श्रद्धालुओं और आम जनता की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए विभाग द्वारा विशेष सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है।जूनियर इंजीनियर के नेतृत्व में अभियान चलाकर खंबो पर प्लास्टिक रैपिंग की जा रही है