धौलपुर: जिला परिषद के सभागार में चन्द्रंज्योति अभियान पर विचार-विमर्श के लिए बैठक आयोजित
जिला परिषद धौलपुर में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद ए एन सोमनाथ की अध्यक्षता में गुरुवार को दोपहर में चंद्रज्योति अभियान को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। सीईओ जिला परिषद द्वारा जिले के केआरपी मास्टर ट्रेनर और प्रधानाचार्यों के साथ संविधान और नई शिक्षा नीति 2020 के माध्यम से स्वयं और बच्चों को जागरूक और ज़िम्मेदार नागरिक बनाने के तौर तरीको के लिए विचार