धौलपुर: भैंसेना गांव में संदिग्ध हालत में 40 वर्षीय युवक की मौत, शव की शिनाख्त में जुटी पुलिस
कोतवाली थाना क्षेत्र के भैंसेना गांव में गुरुवार शाम को एक युवक की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। मृतक साधुओं के कपड़े पहने हुए था। जिसकी पहचान ना होने पर शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया हैं। मृतक की पहचान के लिए उसके फोटो सोशल मीडिया पर सर्कुलेट किए गए हैं। गांव में साधु के हुलिए में युवक का शव मिलने पर थाने की एएसआई सुरेश चंद मौके पर पहुंचे