धौलपुर: जिला कलक्टर ने हिनौता में पशुपालकों से मिलकर मंगला पशु बीमा योजना की स्थिति का लिया जायजा
मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना से जिले के पशुपालकों को वंचित न रहने देने की मंशा से जिला कलक्टर श्रीनिधि बीटी ने गुरुवार को ग्राम पंचायत हिनौता का दौरा किया। यहां उन्होंने बीमा योजना की प्रगति की जानकारी ली और ग्रामीणों से योजना के पंजीकरण के बारे में चर्चा की। उन्होंने अब तक गैर-पंजीकृत पशुपालकों से योजना के तहत पंजीकरण करवाने की अपील की और पशुपालन विभाग