धौलपुर: पूर्व चेयरमैन रीतेश शर्मा ने व्यर्थ पानी फैलाने की समस्या को लेकर जिला कलेक्टर को लिखा अनुरोध पत्र
शहर में व्यर्थ पानी फैलाने की समस्या के समाधान के लिए नगर परिषद के पूर्व चैयरमेन रीतेश शर्मा ने जिला कलेक्टर को एक अनुरोध पत्र सौंपा है। जिसमें लिखा है कि धौलपुर जिले में पानी की बर्बादी की समस्या दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। हम देख रहे हैं कि लोग घरों, कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर अनावश्यक रूप से पानी बहाते हैं। कहीं नल खुले रहते हैं, तो कहीं गाड