ब्यावर: मुख्य सचिव ने ब्यावर में की ज़िला स्तरीय बैठक, अधिकारियों को फाइलों के शीघ्र निपटारे के दिए निर्देश
Beawar, Ajmer | Aug 13, 2025 मुख्य सचिव सुधांशु ब्यावर पहुंचे, जिला कलेक्टर कमलराम मीना और पुलिस अधीक्षक रतन सिंग ने पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया ,मुख्य सचिव ने कलेक्ट्रेट परिसर से स्कूली बच्चों की हर घर तिरंगा , हर घर स्वच्छता साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाई, विधायक शंकर सिंग रावत भी इस अवसर पर उपस्थित थे। इसके बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट कार्यालय का निरीक्षण किया।