रावला: 1ANM गांव से युवती हुई लापता, पुलिस ने गुमशुदगी की दर्ज
रावला थाना क्षेत्र के 1 ANM गांव से युवती घर से लापता हो गई इस मामले में रावला थाना पुलिस ने गुमसृदगी दर्ज की है। रावला थाना प्रभारी ने सोमवार को शाम 4:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि एक महिला ने थाने में हाजिर होकर कहा कि उसकी पुत्री घर से बिन बताए कहीं चली गई। कई स्थानों पर तलाश की गई लेकिन पुत्री का कहीं कोई पता नहीं चला।