महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर दिनांक 15.02.2026 को थाना कोतवाली सदर क्षेत्रांतर्गत निकाली जा रही शोभा यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। शोभा यात्रा के निर्धारित संपूर्ण रूट पर पुलिस बल तैनात है तथा ड्रोन कैमरों के माध्यम से निरंतर निगरानी की जा रही है। संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।