घोड़ाडोंगरी: कोयलारी जंगल में विस्थापित परिवारों एवं ग्रामीणों से कलेक्टर एवं घोड़ाडोंगरी विधायक ने चर्चा, सुनी समस्याएं
कोयलारी जंगल में विस्थापित परिवारों एवं ग्रामीणों से शनिवार को बैतूल कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी एवं घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके ने जंगल में पहुंच चर्चा की। विस्थापित परिवारों एवं ग्रामीणों से कलेक्टर एवं विधायक ने चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनी। कलेक्टर ने विस्थापित परिवारों एवं ग्रामीणों के साथ बातचीत की और उनके पक्ष को समझने के लिए पुराने दस्तावेज देखें।