घोड़ाडोंगरी: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी में आयोजित की गई समीक्षा बैठक, बीपीएम ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी में शुक्रवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान बीपीएम ईश्वर मंडलेकर ने स्वास्थ्य विभाग में संचालित राष्ट्रीय कार्यक्रमों एवं गर्भवती महिलाओं के लिए चलाए जा रहे है अभियान की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान बीपीएम ने सीएचओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।