घोड़ाडोंगरी: सतपुड़ा डैम सारनी के खोले गए 3 गेट, तवा नदी में छोड़ा जा रहा करीब 2600 क्यूसेक पानी
सतपुड़ा डेम सारनी का शुक्रवार को 3 गेट खोले गए। डेम का 3 गेट खोलकर तवा नदी में करीब 2600 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। डेम में गेट खोले जाने के कारण तवा नदी उफान पर आ गई है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में हो रही बारिश के चलते सतपुड़ा डेम सारनी का वाटर लेवल बढ़ गया है। जिससे मेंटेन करने के लिए डेम का 3गेट खोलकर तवा नदी में करीब 2600 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।