बैतूल नगर: बैतूल के निजी स्कूलों पर ड्रेस, किताबें और शैक्षणिक सामग्री की खरीद में कथित कमीशनखोरी के गंभीर आरोप, जांच की मांग
जिले के निजी स्कूलों में ड्रेस, किताबों और अन्य शैक्षणिक सामग्री की खरीद को लेकर कथित अनियमितताओं एवं कमीशनखोरी के आरोप सामने आए हैं। इस मामले को लेकर शुक्रवार को आजाद समाज पार्टी के प्रदेश कोर कमेटी सदस्य पंकज अतुलकर ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।