सिंगरौली: घर से बाज़ार के लिए निकली युवती हुई ग़ायब, गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज, सरई पुलिस की जांच से असंतुष्ट पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से लगायी न्याय की गुहार
सरई थाना क्षेत्र के खनुआ नया गांव के निवासी रामस्वरूप सिंह पिता चन्दू सिंह ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज करायी की उनकी बहन 20 अप्रैल को दोपहर बारह बजे घर से बाजार सामान लेने गयी थी परन्तु वह घर वापस नहीं आयी। गुमशुदगी की रिपोर्ट सरई थाने में 23 अप्रैल को दर्ज करायी गयी परन्तु सरई पुलिस तथा घरवालों द्वारा खोज करने पर भी उसका कहीं अता-पता नहीं चला। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर मामले की जांच करने की मांग की है।