*पीपलखेड़ा के लाल उमेश लोधी ने किया गांव का नाम रोशन, गांव में हुआ भव्य स्वागत*
मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर आयोजित *किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व* के तहत ऑनलाइन कृषि क्विज प्रतियोगिता में *प्रथम पुरस्कार ट्रैक्टर* जीतकर *ग्राम पीपलखेड़ा मायापुर के श्री उमेश कुमार लोधी* ने पूरे गांव, तहसील और जिले का नाम रोशन कर दिया है।*आज शाम 7 बजे पीपलखेड़ा में हुआ ऐतिहासिक स्वागत*
जैसे ही श्री उमेश लोधी अपने साथियों और काम वालों के साथ गांव पहुंचे, पूरे पीपलखेड़ा में जश्न का माहौल बन गया।*डीजे की धुन, ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ* ग्रामीणों, युवाओं और किसानों ने अपने हीरो का भव्य स्वागत किया। "पीपलखेड़ा का लाल - उमेश लोधी जिंदाबाद" के नारों से पूरा गांव गूंज उठा।गांव के बुजुर्गों ने कहा - "उमेश ने साबित कर दिया कि मेहनत और ज्ञान से किसान का बेटा भी बड़ा पुरस्कार जीत सकता है। ये सिर्फ उमेश की नहीं, पूरे पीपलखेड़ा की जीत है।"श्री उमेश लोधी ने इस उपलब्धि का श्रेय मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री *डॉ. मोहन यादव जी* की किसान हितैषी योजनाओं और अपने गांव के लोगों के आशीर्वाद को दिया।पूरे पीपलखेड़ा को आप पर गर्व है, उमेश भाई!*
#PipalkhedaMayapur #UmeshLodhi #MPFoundationDay #KisanKalyan #Pichhore #Shivpuri