भोरे: लामीचौर भोरे द्वारा मां महाकाली पूजन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, 300 से अधिक जरूरतमंदों को कंबल वितरण
बाबा भूतनाथ शांति सेवा संस्थान लामीचौर भोरे के सौजन्य से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सोमवार की दोपहर 2 बजे मां महाकाली पूजन के शुभ अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं चिन्हित गरीबों के बीच कंबल का वितरण समारोह धूमधाम से आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत लोक आस्था के पर्व छठ पूजा पर प्रस्तुत झांकी से हुई। इस दौरान जगतौली ओपी अध्यक्ष आलोक कुमार भीमौजूद रहे।