जयपुर: कैफे खोलने के लिए रची गई खूनी साजिश, नई कार लूटने के लिए कैब चालक की हत्या
Jaipur, Jaipur | Jul 24, 2026 24 जुलाई दिन शुक्रवार जयपुर का हरमाड़ा थाना क्षेत्र में चेतन डूंगरी के पास जंगल में मिले कैब चालक की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया । पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गिरफ्तार आरोपी सुधांशु जांगिड़ ( मुरलीपुरा) व (सोनू बैरवा मूल निवासी बांदीकुई दोसा) जांच में सामने आया कि दोनों कैफे खोलने के लिए पैसों का इंतजाम करना चाहते थे।