मोतिहारी: मजूराहां में बिहार राज्य जूनियर बॉल बैडमिंटन बालक बालिका प्रशिक्षण शिविर का नगर निगम की मेयर ने किया उद्घाटन
मोतिहारी शहर के मजूराहां में बिहार राज्य जूनियर बॉल बैडमिंटन बालक-बालिका टीम के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि मेयर प्रिती कुमारी दीप प्रज्वलित एवं खिलाड़ियों का हौसला अफजाई कर किया। मेयर ने कहा कि अब बिहार के बच्चे खेल के क्षेत्र में भी अपना उज्ज्वल भविष्य बना सकते हैं।