बडोनी: बड़ोनी बस स्टैंड पर आजाद समाज पार्टी का किसान सम्मेलन, नेता दामोदर यादव शामिल हुए, किसानों की समस्याओं पर चर्चा
Badoni, Datia | May 11, 2026 दतिया जिले के कस्बा बड़ोनी में रविवार को बस स्टैंड परिसर में आजाद समाज पार्टी द्वारा किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पार्टी नेता दामोदर यादव मुख्य रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों, युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या मौजूद रही। सम्मेलन के दौरान किसानों की समस्याओं, फसलों के उचित दाम, सिंचाई व्यवस्था पर चर्चा की गौ।