लालगंज: देवगांव क्षेत्र में पेंट से लदी अनियंत्रित पिकअप गाड़ी खंभे से टकराकर खाई में गिरी, एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ
आजमगढ़ जनपद के देवगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार रात देवगांव-लालगंज मार्ग पर एक भीषण सड़क दुर्घटना घट गई । देवगांव स्थित जामिया फैज-ए-आम स्कूल के सामने रानी की सराय की ओर जा रही पेंट से लदी एक अनियंत्रित पिकअप गाड़ी सड़क किनारे लगे एक खंभे से टकराई और खाई में जा गिरी । इस दुर्घटना में गाड़ी में सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया ।