हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर सामाजिक संस्था राष्ट्रीय युवक परिषद ने विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई
हनुमानगढ़ जिले में लगातार बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति के खिलाफ सामाजिक संस्था राष्ट्रीय युवक परिषद ने जन जागरूकता अभियान शुरू कर रखा है सोमवार को जंक्शन के अमृत मॉडल कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया और शपथ दिलाई गई कि अपने आसपास अगर कोई भी नशा करता है तो आप उन्हें जागरूक करें।