बिहार: मोगल कुआं गुरुद्वारा में बिहार सिख फेडरेशन की बैठक, अधिकारों की लड़ाई के लिए बनाई गई रणनीति
Bihar, Nalanda | Sep 22, 2024 बिहाराशरीफ के मोगल कुआं गुरुद्वारा में बिहार सिख फेडरेशन की बैठक बुलाई गई । जिसमें नालंदा पटना जिला के सिख समुदाय के लोग शामिल हुए । बैठक को संबोधित करते हुए बिहार सिख फेडरेशन के संस्थापक त्रिलोकी सिंह ने बताया कि बिहार में हम अल्पसंख्यक हैं । हमारे कई पूर्वज यहां वर्षों से रह रहे हैं।