बिहार: संत महोत्सव सह 9 दिवसीय श्री राम कथा की सफलता को लेकर राजा कुआं स्थित संत बाबा के आश्रम से निकाली गई कलश यात्रा
Bihar, Nalanda | Sep 22, 2024 राजा कुआं गांव स्थित संत बाबा के आश्रम में संत महोत्सव सह नौ दिवसीय राम कथा की सफलता को लेकर रविवार को कलश यात्रा निकाली गई। स्थानीय लोगों ने बताया श्री संत महोत्सव के मौके पर 9 दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन किया गया है जो 23 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चलेगा इसके अलावे 3 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक अखंड कृतन का आयोजन किया जाएगा।