बिहार: आशा नगर स्थित श्री राम फाम हाउस में पटना में आयोजित होने वाले संविधान सभा को लेकर जन सुराज की हुई बैठक
Bihar, Nalanda | Sep 22, 2024 बिहार शरीफ के आशा नगर स्थित श्री राम फाम हाउस में जन सुराज के पटना में होने बाले संबिधान सभा की तैयारी को लेकर बैठक की गई। बैठक के दौरान जन सुराज नालंदा के संयोजक दिनेश कुमार ने बताया की 2 अक्टूबर को पटना में संबिधान सभा का आयोजन कर पार्टी का गठन किया जाएगा जिसको लेकर रविवार को बैठक कर रणनीति तैयार किया गया ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग जन सुराज से जुड़े।