जगदलपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जगतू माहरा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के जीर्णोद्धार के लिए की ₹1.5 करोड़ की घोषणा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जगदलपुर पहुंचे जहां उन्होंने जगतू माहरा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के 3 दिवसीय शताब्दी समारोह में शामिल हुए ।इस दौरान उन्होंने विद्यालय के जीर्णोद्धार के लिए डेढ़ करोड़ रुपए देने की घोषणा की साथ ही विद्यालय परिसर में एक 100 सीटर छात्रावास की घोषणा भी मुख्यमंत्री ने की है ।