गाज़ियाबाद: मधुबन बापूधाम थाना पुलिस ने साइबर फ्रॉड करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से ₹24.35 लाख बरामद
थाना मधुबन बापूधाम पुलिस टीम ने साइबर फ्रॉड करने वाले साईं वैभव और निशांत नाम के 2 शातिर अभियुक्तों को गुरुवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे चेकिंग के दौरान मनन धाम फाटक के पास मैनापुर रोड के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से कब्जे से 24 लाख 35 हजार रूपये, 1 अवैध पिस्टल ब्रेटा, 1 जिन्दा कारतूस, 1 नाजायज चाकू बरामद किया है।