गाज़ियाबाद: क्राइम ब्रांच पुलिस ने कविनगर क्षेत्र से वाहन चोरी करने वाले 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, 21 चोरी के वाहन बरामद
गाजियाबाद क्राइम ब्रांच पुलिस टीम ने बुधवार शाम करीब साढ़े 4 बजे दो पहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह के विजय यादव, पिंटू सोलंकी और सोनू नाम के 3 शातिर अभियुक्तों को थाना कविनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। अभियुक्तों की निशानदेही पर अलीगढ़ व दिल्ली एनसीआर क्षेत्र से चोरी किए गए 21 दो पहिया वाहन व चोरी करने के उपकरण बरामद हुए हैं।