गाज़ियाबाद: लोनी थाना पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप में 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से बरामद हुआ 1 ऑटो रिक्शा
थाना लोनी पुलिस टीम ने बुधवार शाम करीब 4 बजे वाहन चोरी करने वाले मुराद कुरैशी और साहिल नाम के 2 शातिर अभियुक्तों को चेकिंग के दौरान चौकी क्षेत्र अशोक विहार लोनी से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से थाना अंकुर विहार क्षेत्र से चोरी किया गया 1 ऑटो रिक्शा बरामद हुआ है।