गाज़ियाबाद: कविनगर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने स्टील कारोबारी के घर डकैती डाली, डेढ़ करोड़ की ज्वैलरी और 30 लाख की लूट से मचा हड़कंप
कविनगर थाना क्षेत्र में आरडी गुप्ता स्टील के बड़े कारोबारी हैं। वह अपनी पत्नी के साथ मंगलवार रात को घर में थे। इस बीच दो बदमाश कमरे में दाखिल हुए। इसके बाद एक बदमाश ने गोली मारने की धमकी दी। इस बीच बदमाशों ने कारोबारी और उनकी पत्नी को बंधक बना लिया। बदमाश घर की सेफ और अलमारी से करीब 30 लाख रुपए कैश और एक करोड़ रुपए से अधिक के जेवरात लेकर भाग गए।