गाज़ियाबाद: लोनी पुलिस ने लोगों को डराने के लिए तमंचा लेकर घूमने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से अवैध तमंचा बरामद
लोगों को डराने के लिए तमंचा लेकर घूमने वाले फरमान नाम के 1 शातिर अभियुक्त को गुरुवार शाम करीब 4 बजे थाना लोनी पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान चौकी क्षेत्र लोनी तिराहा से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से 1 अवैध तमंचा 315 बोर व 2 जिन्दा कारतूस बरामद हुए हैं।