गोवर्धन: मगोर्रा पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, शातिर चोरों के कब्जे से बरामद हुईं 10 चोरी की मोटरसाइकिल
एसएसपी के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मगोर्रा पुलिस को बीती रात बड़ी सफलता मिली। थानाध्यक्ष हरीश चौधरी की टीम ने घेराबंदी कर लालपुर नहर की पटरी के पास से ओमसिंह और जगदीश उर्फ जग्गी को गिरफ्तार किया। इनके पास से चोरी की बाइकों के अलावा एक अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और एक अवैध चाकू भी बरामद हुआ है।