धौलपुर: कलेक्ट्रेट, एसपी ऑफिस और एसडीएम कार्यालय पर जलभराव की समस्या को लेकर किया गया प्रदर्शन
जलभराव की समस्या से जूझ रहे एक दर्जन से अधिक कॉलोनी के लोगों ने कलेक्ट्रेट, एसपी ऑफिस और एसडीएम कार्यालय पहुंच कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वाले लोगों ने रेलवे द्वारा बनाई जा रही नई पुलिया को शुरू कराने की मांग की। वहीं, पुलिया का काम रोकने के लिए पूर्व में किसान भी प्रदर्शन कर चुके हैं। जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए लोगों ने बताया कि बरसात के दिन