धौलपुर: पुलिस ने महाराज पुरा चौराहे से अवैध बजरी परिवहन करने वाले थाने के टॉप टेन बजरी माफिया को किया गिरफ्तार
सदर थाना पुलिस ने सोमवार को कार्यवाही करते हुए 10 चक्का ट्रक में बजरी परिवहन करने वाले माफिया ट्रक मालिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी सदर थाना का टॉप 10 की सूची मे चिन्हित था। कार्यवाही को लेकर सदर थाना प्रभारी रामनरेश मीणा ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरड़ा के द्वारा अवैध चंबल बजरी की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। 2 मार्च को कार्यवाही की।