शाहपुरा: जिला बहाली की मांग को लेकर जिला बचाओ संघर्ष समिति ने उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया, CM के नाम बारहवां स्मरण पत्र दिया
शाहपुरा में जिला बहाली की मांग फिर जोर पकड़ती नजर आई। जिला बचाओ संघर्ष समिति ने शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया इसके बाद SDM को मुख्यमंत्री के नाम बारहवां स्मरण पत्र सौंपते हुए शाहपुरा को दोबारा जिला बनाने की मांग उठाई। उपखंड कार्यालय के बाहर अधिवक्ताओं, समिति सदस्यों और आमजन ने जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।