गया टाउन सीडी ब्लॉक: इबोला वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, गया के एएनएमएमसीएच में 6 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार
इबोला वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हैं।गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इसके लिए प्री फैब्रिकेटेड वार्ड में 6 बेड का आइसोलेशन वार्ड और 6 बेड जा कोरनटाइन वार्ड बनाया गया है।जहां किसी तरह के सस्पेक्टेड या लक्षण दिखने वाले को रखा जाएगा।अस्पताल अधीक्षक डॉ केके सिंहा ने गुरुवार की सुबह 10 बजे बताया कि अभी एक भी मामला नहीं आया है ।