कालपी: फेसबुक वाला प्यार और सल्फास खाकर किया सुसाइड, देहरादून की विवाहिता से बिछड़ने का गम नहीं सह सका कालपी का युवक
Kalpi, Jalaun | May 18, 2026 कालपी नगर के सदर बाजार निवासी 35 वर्षीय जयकिशन गुप्ता की सल्फास खाने से इलाज के दौरान मौत हो गई, यह जानकारी सोमवार दोपहर 4 बजे प्राप्त हुई, वही बताया गया कि वह कानपुर में हलवाई की दुकान पर दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करता था। देहरादून निवासी एक महिला से उसके प्रेम संबंध बताए जा रहे हैं, जो कुछ माह पहले उसके साथ कालपी आकर रहने लगी थी।