बखरी: बिहार सरकार के भूमि एवं राजस्व मंत्री संजय सरावगी बने बेगूसराय के प्रभारी मंत्री, बखरी में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी
बिहार सरकार के भूमि एवं राजस्व मंत्री संजय सरावगी को बेगूसराय का प्रभारी मंत्री नियुक्त किए जाने से बखरी भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। जिला प्रवक्ता सिधेश आर्य ने शुक्रवार को अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि श्री सरावगी का बेगूसराय खास करके बखरी से विशेष लगाव रहा है। इनके नेतृत्व में बखरी और बेगूसराय में विकास को नया आयाम मिलेगा।