बखरी: बखरी में अंबेडकर विचार मंच के तहत एनडीए गठबंधन की प्रेस वार्ता, कम्युनिस्ट पार्टी और महागठबंधन की आलोचना की गई
बखरी में एनडीए नेताओं ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया। इसमें भाजपा लोजपा जदयू के नेताओं की शिरकत हुई। इसमें पूर्व विधायक रामविनोद पासवान,रामानंद राम सहित अन्य ने महागठबंधन और सीपीआई पर बाबा साहेब के नाम पर गंदी राजनीति करने का आरोप लगाया।