बखरी: बखरी में उजान बाबा स्थान पर अंबेडकर जयंती सप्ताह समापन समारोह, पूर्व उपमुख्यमंत्री सहित एनडीए नेता शामिल हुए
बखरी के उजान बाबा स्थान में गुरुवार को अंबेडकर जयंती सप्ताह समापन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा के नेता सह पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद सहित एनडीए घटक दल के नेता कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहब ने भारत को अद्वितीय संविधान दिया जिसमें दलित और वंचितों के अधिकार सुरक्षित किए गए हैं।