बखरी: बखरी अनुमंडल मुख्यालय में फूले अंबेडकर विचार मंच ने धरना प्रदर्शन किया, अंबेडकर चौक से निकाली गई भीम मार्च
बखरी अनुमंडल मुख्यालय में सोमवार को धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बखरी विधानसभा के विभिन्न गांव से आए लोगों ने हिस्सा लिया। लोगों ने अंबेडकर चौक से अनुमंडल मुख्यालय तक भीम मार्च का आयोजन किया। धरना प्रदर्शन सभा को विधायक सूर्यकांत पासवान,उषा सहनी,विजय पासवान,कैलाश सदा,शिवनारायण राम,दिलीप केशरी ने संबोधित किया।