बखरी: बखरी में तैलिक वैश्य संघ ने मनाई भामाशाह की जयंती
बखरी में तैलिक वैश्य संघ के बैनर तले भामाशाह की बुधवार को जयंती समारोह आयोजित की गई। कार्यक्रम में संरक्षक समिति संयोजक सिधेश आर्य ने कहा भामाशाह के राष्ट्र की रक्षा हेतु अपना सर्वस्य न्योछावर किया। भामाशाह के जीवनी को एनसीईआरटी में शामिल करने और 23 अप्रैल को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग की। इस अवसर पर लोगों ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया