जयसिंहनगर: ताज बेल्डिंग दुकान के सामने खड़ी बाइक की डिक्की से सामान चोरी करने वाले चोर के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ताज बेल्डिंग दुकान के सामने खड़ी बाइक की डिक्की से नकद एवं सोने चांदी के आभूषण चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है।पुलिस ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया है कि फरयादी रामप्रमोद कुशवाहा पुत्र बिहारीलाल कुशवाहा निवासी मसियारी ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया है कि उसके गाड़ी की डिक्की से अज्ञात चोर ने सामान चोरी की है।