जयसिंहनगर: बांसा में पत्नी के साथ मारपीट करने वाले पति के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बांसा में पति के द्वारा पत्नी के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया है कि फरियादी महिला ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया है कि उसका पति घरेलू बात पर गाली गलौज देकर मारपीट करता है एवं जान से मारने की धमकी देता है। शिकायतकर्ता के शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।