जयसिंहनगर: एसडीएम एवं तहसील कार्यालय जयसिंहनगर का कमिश्नर ने किया निरीक्षण
जिले के जयसिंहनगर में स्थित एसडीएम एवं तहसील कार्यालय का कमिश्नर बीएस जामोद ने शुक्रवार को आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने तहसील कार्यालय में आलमारियां खोलकर राजस्व प्रकरणों के निराकरण से संबंधित फाइलें निकाल कर देखी, निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में राजस्व प्रकरणों को दायरा पंजी में दर्ज नहीं करने पर कमिश्नर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।