जयसिंहनगर: पोंडी कुदरा टोला से पुलिस ने 10 साल से फरार इनामी वारेंटी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
जिले के अंतिम छोर में स्थित सीधी थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के पोंडी कुदरा टोला से 10 साल से फरार इनामी वारेंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है, पुलिस ने जानकारी देते हुए को बताया है कि पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक के निर्देश पर लगातार फरार वारेंटियो की गिरफ्तारी की जा रही है।