डिंडौरी: छुरिया मट्टा गांव से दर्जन भर महिलाएं पानी की समस्या को लेकर पहुंची कलेक्ट्रेट, नायब तहसीलदार को सौपा ज्ञापन
छुरिया मटटा गांव से दर्जन भर महिलाएं पानी की समस्या को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंची और शुक्रवार शाम 5:30 बजे नायब तहसीलदार सुंदर लाल यादव को ज्ञापन सौंपा। दरअसल ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि सरपंच को अवगत कराने पर सरपंच ध्यान नहीं दे रहा जिसके चलते पानी की भारी समस्या है जिसके कारण कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जल्द से जल्द पानी की समस्या दूर करने की गुहार लगाई ।