फुलियाकलां थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक डंपर और एस्कॉर्ट कर रही कार को भी जब्त किया है। जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देश पर अवैध खनन की रोकथाम के लिए टीम का गठन किया गया था।