मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में गूंजा उर्दू का पैगाम! विश्व उर्दू दिवस पर साहित्यकारों और मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ भव्य सम्मान
मुजफ्फरनगर में यूडीओ की ओर से विश्व उर्दू दिवस एवं महान शायर अल्लामा इकबाल के जन्मदिवस पर भव्य समारोह आयोजित किया गया। राना पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने उर्दू को गंगा-जमुनी तहजीब और साझा विरासत की पहचान बताया। समारोह में करीब 20 इंटर कॉलेजों के मेधावी छात्र-छात्राओं, उर्दू शिक्षकों और साहित्यकारों को सम्मानित किया गया।