डिंडौरी: पुलिस परेड ग्राउंड में एसडीओपी ने अधिकारी कर्मचारी एवं पुलिस परिवार के सदस्यों को सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत दिलाई शपथ
डिंडौरी के पुलिस परेड ग्राउंड में एसडीओपी सतीश द्विवेदी ने सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहने और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने को लेकर शपथ दिलाई। दरअसल पुलिस मीडिया विभाग ने शुक्रवार दोपहर 2:40 पर जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस एसडीओपी सतीश द्विवेदी ने शपथ दिलाई ।